Current Affairs 3 JULY 2023

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में ‘अजीत पवार’ ने पदभार ग्रहण किया है।
  2. हाल ही में लुसाने डायमंड लीग 2023 का खिताब ‘नीरज चोपड़ा’ ने जीता है।
  3. हाल ही में भारतीय बॉक्सर ‘मैरी कॉम’ UK इंडिया अवार्ड्स में ग्लोबल इंडियन आइकॉन के रूप में नामित किया गया है।
  4. हाल ही में अमेरिका द्वारा प्रमाणित विश्व की पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार को ‘Aleph Mode A’ नाम दिया गया है।
  5. हाल ही में ‘ऑस्ट्रेलिया’ देश ने नशीली दवाओं MDMA साइलोसाइबिन को ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर के इलाज के लिए मंजूरी दी है। 
  6. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश राज्य में ‘सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन’ की शुरुआत की है।
  7. हाल ही में श्रीलंका देश की पालियामेंट में ‘ऋण पुर्नगठन कार्यक्रम’ पर खुली बहस हुई है।
  8. हाल ही में न्यूजीलैंड देश ने ‘स्मॉल प्लास्टिक बैग्स’ पर प्रतिबंध लगाया है।
  9. हाल ही में ब्रिटिश लेखक और कवि ‘माइकल रोसेन’ को प्रतिष्ठित ‘PEN पिंटर पुरस्कार 2023’ से सम्मानित किया गया है। 
  10. हाल ही में ‘तुषार मेहता’ को भारत के ‘सॉलिसिटर जनरल’ के रूप में नियुक्त किया गया है। 
  11. हाल ही में भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मुख्य प्रयोजक ‘Dream 11’ बना है।
  12. हाल ही में ‘गर्नोट डॉलनर’ को Audi कंपनी ने मैनेजिंग बोर्ड के नए CEO के रूप में नियुक्त किया है। 
  13. हाल ही में केंद्र सरकार गुजरात राज्य में ‘राष्ट्रीय समुंद्री विरासत परिसर’ विकसित करेगी। 
  14. हाल ही में हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड का विलय ‘HDFC बैंक’ के साथ हुआ है।
  15. हाल ही में भारतीय युवा ऑफ स्पिनर ‘श्रेयंका पाटिल’ विमेंस कैरिबियन प्रीमियर लीग के लिए अनुबंध करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी है।
  16. हाल ही में भारत के पहले स्वदेशी परमाणु रियेक्टर का संचालन ‘गुजरात’ राज्य में शुरू हुआ है। 
  17. हाल ही में वर्ष 2023 में भारत के शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्टर्स के रुप में ‘तमिलनाडु’ राज्य प्रथम स्थान पर रहा है।
  18. हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) द्वारा ओडिशा राज्य में भारत का सबसे बड़ा ‘नेचुरल आर्क’ खोजा गया है। 
  19. हाल ही में वीजा द्वारा ब्राजील देश के ‘फिनटेक प्लटफॉर्म पिरमो’ को अधिग्रहण करने की घोषणा की गई है। 
  20. हाल ही में ‘वी वेणु’ को केरल राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 

One response to “Current Affairs 3 JULY 2023”

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started